फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सोमवार रात वजीर बावड़ी के पास एनएच पांच पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब पौने आठ बजे रामपुर के साथ लगते वजीर बावड़ी और नोगली के बीच में एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक राहगीर युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में अजय कुमार (24), पुत्र स्व. दुष्यंत, निवासी गांव डकोलढ़, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे हादसे के तुरंत बाद खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना राजकुमार ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304ए और 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें