फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनस मार्ग पर पीकअप दुर्घटना एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
नेरवा के कोटी मिनस मार्ग पर सेब से भरी दुर्घटना ग्रस्त पीकअप - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा। हिमाचल की सीमा के साथ उत्तराखंड में कोटी-मिनस मार्ग पर एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिकअप में नेरवा से सेब भर कर देहरादून की सब्जी मंडी ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे नेरवा से सेब भरकर देहरादून सब्जी मंडी जा रही पिकअप हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर हटूधार के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में पलट गई। हादसे में वाहन सवार अमर सिंह (58) पुत्र सादीराम निवासी घुंटाडी-नेरूवा तहसील चौपाल जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक व मालिक गुमान सिंह मांटा निवासी ग्राम पंचायत मानु तहसील नेरवा जिला शिमला घायल हो गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची उत्तराखंड राजस्व पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से भारी बारिश के बीच रेस्क्यू कर खाई से शव को सड़क तक पहुंचाया। राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से हादसे में मामूली घायल गुमान सिंह को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल विकासनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को कर दी गई है। राजस्व पुलिस ने इस संबंध में नेरवा थाने में संपर्क किया है। मृतक अमर सिंह के परिजन शव को लेने के लिए नेरवा से विकासनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें