फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वजीर बावड़ी-समेज सड़क पर भूस्खलन का खतरा

विज्ञापन
जगातखाना पंचायत के चाटी पुल के समीप पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से बढ़ा खतरा। संवाद
विज्ञापन
चाटी पुल के पास पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन, सुरक्षा दीवार लगाने की मांग
विज्ञापन

भूस्खलन से सड़क से ऊपर बने मकानों और खेतों को बढ़ा खतरा
समाधान के लिए पंचायत से लोक निर्माण विभाग को भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
निरमंड और रामपुर उपमंडल की छह पंचायतों को जोड़ने वाली वजीर बावड़ी-समेज सड़क कभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो सकती है। जगातखाना पंचायत के चाटी पुल के पास सड़क के ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। भूस्खलन के कारण सड़क से ऊपर बने घरों और खेतों को भी खतरा बना हुआ है। समस्या बीते कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन समाधान आज दिन तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने जगातखाना पंचायत से प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग को भेजा है और मौके पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। वजीर बावड़ी-समेज सड़क पर चाटी पुल के पास कई वर्षों से भूस्खलन का सिलसिला चल रहा है। हर वर्ष यहां पहाड़ी से भूस्खलन होता है और मलबा सड़क पर जमा हो जाता है। इस वर्ष भी बरसात के समय यहां फिर से पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में यहां सड़क से ऊपर बने घरों और ग्रामीणों के खेतों को नुकसान पहुंच रहा है। करीब 30 मीटर के दायरे में पहाड़ी काफी खतरनाक बनी हुई है। यदि यहां भारी भूस्खलन हुआ, तो जगातखाना, बक्खन, कुश्वा, धारा सरघा और सरपारा पंचायत का संपर्क कट सकता है। भूस्खलन की यह समस्या आज की नहीं, बल्कि बीते कई वर्षों से बनी हुई है। स्थानीय लोग और प्रभावित कई बार सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से यहां सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या आज भी जस की तस है। यदि इस बार भारी बरसात हुई, तो यहां काफी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। बीते दिनों जगातखाना की ग्राम सभा में चाटी पुल के साथ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठी। विभाग को भेजे प्रस्ताव में बताया गया है कि यहां रोजाना भूमि धंसती जा रही है और 3-4 लोगों के घरों को खतरा हो गया है। पंचायत ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को पत्र भेजकर जल्द सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।

चाटी पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। सड़क से ऊपर बने घरों और खेतों को बचाने के लिए यहां सुरक्षा दीवार लगनी चाहिए। प्रशासन और विभाग से समय रहते यहां सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। मोती राम कश्यप,
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान, जगातखाना पंचायत

भूस्खलन प्रभावित चाटी पुल के समीप सुरक्षा दीवार लगना प्रस्तावित है। अभी बरसात के कारण यहां मिट्टी हटाने से भूस्खलन बढ़ सकता है। स्थिति सामान्य होते ही यहां सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य शुरू हो पाएगा। चंद्र प्रकाश, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ब्रौ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें