फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राइजिंग स्टार निचार बना रोहित धंगल क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

विज्ञापन
सराहन में आयोजित रोहित धंगल क्रिक्रेट प्रतियोगिता की विजेता बनी राइजिंग स्टार निचार की टीम। संव
विज्ञापन
फाइनल में सनराइज चगांव को हराया, मुख्यातिथि सितेंदर मिलर ने खिलाड़ी किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। सराहन के नलाटी स्टेडियम में आयोजित रोहित धंगल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार निचार विजेता बना। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चगांव की टीम को हराया। मंगलवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि सितेंदर मिलर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शोणितपुर यूनाइटेड क्लब सराहन ने रोहित धंगल की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में रामपुर, कुल्लू और किन्नौर जिले की 52 टीमों ने भाग लिया। मंगलवार को नलाटी स्टेडियम में फाइनल मैच सनराइज चगांव और राइजिंग स्टार निचार के बीच हुआ। 15 ओवर के मैच में राइजिंग स्टार निचार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों का लक्ष्य दिया। सनराइज चगांव की टीम 108 रनों का पीछा करते हुए मात्र 89 रन पर ही ऑलआउट हो गई। राइजिंग स्टार निचार की टीम ने 19 रनों से मैच जीतकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज का खिताब लक्की डरयान चगांव ने नाम रहा। मुख्यातिथि सितेंदर मिलर ने प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजक क्लब को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियां युवा खिलाड़ियों को मंच देने का कार्य करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बधाई दी। विजेता राइजिंग स्टार निचार को डेढ़ लाख नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता चगांव को 70 हजार नकद और ट्राॅफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रस्साकशी में महिला मंडल ढेऊ टीम रही प्रथम
क्रिकेट के साथ महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रस्साकशी में पहला स्थान पाने वाली महिला मंडल ढेऊ टीम को दस हजार नकद और दूसरा स्थान पाने वाली महिला मंडल पिथवी की टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कृत किया गया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के सफल संचालन पर 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर शोणितपुर यूनाइटेड क्लब सराहन के प्रधान रवींद्र पैलेस, उप प्रधान बृजेश चौहान, सचिव मनजीत शाहधारू, सह सचिव हेमंत वर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ढाली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें