अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पंचायत समिति आनी के सदस्य पदों का वार्डवार आरक्षण रोस्टर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जारी कर दिया है। जारी रोस्टर के अनुसार पंचायत समिति आनी के 15 पंचायत समिति वार्डों में श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। वार्ड नंबर 9-डींगीधार, 4-देउठी और 14-टकरासी को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 7-कुठेड़ और 6- जाबन को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड 8-दलाश, 13-मुहान, 12-रोपा, 1-लझेरी और 5-बखनाओं को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्डों में वार्ड 10-आनी, 11-कराणा, 3-बुच्छैर, 15-लगौटी और 2-बटाला को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है, जहां सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। इस बार पंचायत समिति आनी का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
चार जिप वार्डों के लिए भी जारी हुआ रोस्टर
आनी के चार जिला परिषद वार्डों में आनी ब्लॉक का लझेरी वार्ड महिला, बखनाओं वार्ड अनुसूचित जाति, जबकि निरमंड का ब्रौ और चायल वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।