रोहड़ू। बाल विकास परियोजना अधिकारी छौहारा के अंतर्गत डोडरा क्वार उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 25 जुलाई को साक्षात्कार लिए जाएंगे। एसडीएम डोडरा क्वार के कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। उम्मीदवार अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी छौहारा डॉ. राजेश ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र धारा, कित्रवाड़ी में कार्यकर्ताओं के पद भरे जाने हैं। आंगनबाड़ी केंद्र जिश्कून व डोडरा-दो में सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं। वार्षिक आय 35,000 रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। उम्मीदवार उसी गांव का स्थायी निवासी होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 12वीं और सहायिकाओं के लिए 8वीं पास होना जरूरी है। आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए लिए महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी।