फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भावानगर में सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, नाबालिग लड़के को जांच के दायरे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़के का डीएनए नमूना लिया, पूछताछ भी जारी
विज्ञापन

. गलत एवं भ्रामक जानकारी साझा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर क्षेत्र में एक सात वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को जांच के दायरे में लिया है। भावानगर पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा चुका है। संदिग्ध नाबालिग का डीएनए नमूना भी लिया गया है। पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से गहन जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि वारदात में आरोपी अकेला शामिल था या उसके साथ कोई अन्य भी था। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि लड़के से पूछताछ जारी है। पुलिस का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पहलू अनछुआ न रहे। साक्ष्य जुटाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने तक लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है। पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने का वादा किया है। पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा करने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोगों से बिना पुष्टि के कोई भी अफवाह या गलत जानकारी प्रसारित न करने की अपील की। स्पष्ट किया गया कि गलत एवं भ्रामक जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है। ऐसी अफवाहें जांच प्रक्रिया को बाधित कर सकती हैं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकती हैं।
विज्ञापन



लोगों ने थाना के बाहर किया प्रदर्शन
घटना के विरोध में शुक्रवार को भावानगर थाना के बाहर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। तरंडा वार्ड के जिला परिषद सदस्य योगराज नेगी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और प्रदेश सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें