फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में एनएच बाधित होने पर नहीं थमेगी रफ्तार, जल्द मिलेगी विकल्पिक सड़क की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग 4 किलोमीटर सड़क और 200 फीट लंबे पुल का कर रहा निर्माण
विज्ञापन

150 मीटर सड़क का निर्माण शेष, पुल की नींव हो रही तैयार
जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक में मुख्यमंत्री भी जता चुके हैं सड़क निर्माण की प्रतिबद्धता

किन्नौर की 73 पंचायतों, देश सीमा पर तैनात जवानों और हजारों पर्यटकों को मिलेगी राहत

बीरबल नेगी

सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे पांच निगुलसरी में अब सड़क बाधित होने पर यातायात पर रोक नहीं लगेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक सड़क भावानगर के सोल्डिंग से छोटा कंबा का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस सड़क के बनने से किन्नौर, काजा, स्पीति सहित देश की सीमा पर तैनात सेना और आईटीबीपी के जवानों सहित देश-विदेश से किन्नौर आने वाले हजारों पर्यटकों को परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगीं।
शुक्रवार को शिमला में आयोजित जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस सड़क के निर्माण की प्रतिबद्धता जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि किन्नौर जिले के निगुलसरी में नेशनल हाईवे पांच साल 2023 से हजारों लोगों की परेशानियों का सबब बना हुआ है। बरसात के अलावा दूसरे मौसम में भी यहां पहाड़ी से भूस्खलन की घटनाएं पेश आ रही हैं, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों को हमेशा खतरा बना रहता है। निगुलसरी के सेक्टर-26 में करीब 200 मीटर सड़क पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है, जिसे देखते हुए जिले के लोग लंबे समय से इसका निदान ढूंढने की मांग कर रहे थे। बार-बार की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने भावानगर के सोल्डिंग से छोटा कंबा संपर्क मार्ग तक सड़क बनाने का निर्णय लिया और बीते वर्ष अक्तूबर में सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। विभाग करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर रहा है, जिसका लगभग अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। अब केवल 150 मीटर सड़क का निर्माण शेष रह गया है। वहीं सोल्डिंग के समीप सतलुज नदी पर 200 फीट लंबा पुल बनाया जाना है, जिसके लिए पुल की नींव तैयार कर ली गई है। अब जल्द ही पुल और शेष बची सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से अब निगुलसरी में सड़क बाधित होने पर यातायात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोग वैकल्पिक सड़क से अपने गंतव्य की ओर जा पाएंगे।

सड़क निर्माण से 73 पंचायतों को मिलेगा लाभ

निगुलसरी के विकल्प में बनाई जा रही भावानगर के सोल्डिंग से छोटा कंबा सड़क के निर्माण से किन्नौर जिले की 73 पंचायतों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इसके अलावा काजा और स्पीति वैली के लोगों को भी सुचारु यातायात की सुविधा मिलेगी। देश की सीमा पर तैनात भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों सहित किन्नौर के पर्यटन स्थलों में पहुंचने वाले पर्यटकों को परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन


कोट

लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता प्रमोद नेगी ने बताया कि सड़क और पुल के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। सोल्डिंग के पास जल्द ही सतलुज नदी पर 200 फीट लंबा पुल बनाया जाएगा। वहीं 150 मीटर सड़क का शेष बचा कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मार्च तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने भी इस सड़क के जल्द निर्माण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें