फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब सीजन से पहले दुरुस्त होंगी रामपुर की सड़कें

Fri, 07 Apr 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
रामपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा करते मंत्री विक्रमादित्य सिंह
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की सड़कों को सेब सीजन से पहले दुरुस्त किया जाएगा। क्षेत्र की महत्वपूर्ण दारनघाटी, चंडीब्रांडा, दोफदा रतनपुर सहित अन्य सड़कों को विभाग प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को रामपुर में आयोजित बैठक में विभागाधिकारियों को निर्देश दिए कि निश्चित समयावधि में विकास कार्यों को पूरा किया जाए। शुक्रवार को रामपुर के परिधि गृह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी सड़क खस्ताहालत है या जिन सड़कों का काम सुस्त गति से चल रहा है, उसमें तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

सभी अधिकारी काम को पूरा करने की एक अवधि तय करें और उस आधार पर काम को पूरा किया जाए। कहा कि रामपुर का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने शांणाधार से श्राईकोटी, दारनघाटी सड़क, मशनू से घराट, पाजीधार से चंडीब्रांडा, ननखड़ी-महोग, सुंगरी-ब्रांदली, काशापाट, किन्नू सड़क पर चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कही। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेब सीजन से पहले सड़कों को दुरुस्त किया जाए। जिन सड़कों के लिए बजट नहीं है, उनके लिए एस्टीमेट भेजें।
उन्होंने सड़कों में ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर उसे ठीक करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को दत्तनगर स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल, खनेरी अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर, कॉलेज का साइंस ब्लॉक, इंजीनियरिंग काॅलेज कोटला के शेष बचे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों को भी अपने विभाग के कार्यों में गति लाने को कहा। इस मौके पर स्थानीय विधायक नंद लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, एक्सईएन रजनीश बहल, आरएम प्रेम कश्यप, एक्सईएन जल शक्ति विभाग आरएस नेगी सहित विभिन्न विभागाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
ल्हासा, खोपड़ी सड़क का जल्द शुरू होगा कार्य
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ल्हासा और खोपड़ी सड़क का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के लिए एसडीएम कार्यालय के पास जमा राशि को खर्च किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एसडीएम निशांत तोमर को जल्द राशि जारी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें