महिला मंडल बायल को जूट बैग और हैंडवाश बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को रामपुर परियोजना प्रमुख इं. विकास मारवाह की अध्यक्षता में बायल गांव में रामपुर एचपीएस कार्यालय परिसर के नजदीक सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान में बायल गांव की महिला मंडल की महिलाओं, विभागाध्यक्षों, सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कामगारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान के तहत बायल गांव में रामपुर एचपीएस कार्यालय परिसर के नजदीक से गैर बायोग्रेडबल कचरा एकत्रित करके उचित स्थान पर निष्पादन किया। परियोजना प्रमुख ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर महिला मंडल बायल सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कामगारों की सराहना करते हुए क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। परियोजना प्रमुख ने महिलाओं को प्लास्टिक बैग के उपयोग को बंद करने बाबत मदद करने के लिए जूट बैग, संपूर्ण स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए हैंडवाश बांटे।
परियोजना प्रमुख इं. विकास मारवाह ने कहा कि इं, सुशील शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन के उचित मार्गदर्शन से कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।