फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनरों को एकमुश्त मिले लंबित संशोधित वेतनमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में बैठक कर विद्युत परिषद के पेंशनरों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन


राज्य सरकार से अदायगी न होने को लेकर पेंशनरों ने जताया रोष
आंदोलनरत पेंशनर यूनियनों और कर्मचारियों का किया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार से पेंशनरों को वर्ष 2016 से देय संशोधित वेतनमान और अन्य देय भत्तों को एकमुश्त देने की मांग की है। साथ ही संघ ने प्रदेश भर में की जा रही स्मार्ट मीटर की खरीद को उपभोक्ता विरोधी बताया है। रामपुर में बैठक कर पेंशनरों ने प्रदेश में आंदोलनरत विभिन्न विभागों के पेंशनरों और कर्मचारियों का समर्थन किया है। पेंशनरों ने कहा कि विद्युत परिषद के पेंशनर अन्य विभागों के पेंशनरों के साथ कंधे से कंधा मिलाए हुए हैं।

राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ की बैठक सोमवार को रामपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने की। बैठक में किन्नौर, आनी, निरमंड, कुमारसैन और रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनरों ने भाग लिया। संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों ने खून पसीने से विद्युत बोर्ड को सींचा है, लेकिन प्रदेश सरकारों की गलत नीतियों के कारण आज बोर्ड की स्थिति बदतर बनती जा रही है। वर्तमान में सरकार स्मार्ट मीटर की योजना ला रही है। इसका प्रदेश भर में विरोध हो रहा है। महंगे दामों पर स्मार्ट मीटर खरीदे जा रहे हैं, जबकि ये विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लाभप्रद साबित नहीं होंगे। वहीं वर्षों विद्युत बोर्ड को सेवाएं देने वाले कर्मचारी अब समय पर पेंशन तक पाने के लिए तरस गए हैं। पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। ग्रैच्यूटी और न ही लीव इन कैशमेंट का भुगतान हो रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पास जीवन यापन का पेंशन ही एक जरिया है। और सरकार की अनदेखी प्रदेश के हजारों पेंशनरों पर भारी पड़ रही है। महंगाई के दौर में पेंशनरों को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों का स्केल रिवाइज हुआ, लेकिन उनकी पेंशन लटक रही है। सरकार ने एरियर के आर्डर भी उम्र और प्रतिशत के हिसाब से किए। मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा। ऐसे में पेंशनर खासे मायूस हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से विद्युत पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मोलक राज चौहान, केदार ठाकुर, सुंदर जिष्टू, वीरभद्र सिंह, मंजू गुप्ता, राधा देवी, श्यामा देवी, चैन राम, प्रेमपाल शर्मा, सुंदर कंवर, मोहन और लायक राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें