फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौरा-रूपी मार्ग पर दरकी पहाड़ी, यातायात अवरुद्ध

विज्ञापन
चौरा रूपी संपर्क मार्ग को बहाल करने में जुटी लोक निर्माण विभाग की जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर की रूपी वैली को जोड़ने वाले चौरा-रूपी संपर्क मार्ग पर पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। सोमवार रात को टिंकचो नाले में ऊपरी पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। हालांकि मार्ग को बहाल करने में विभाग की मशीन जुटी हुई है लेकिन बार-बार हो रहे भूस्खलन से इसे खोलने में परेशानियां आ रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजकुमार, बीरबल नेगी, रघुदास, मनोज कुमार और हैप्पी नेगी ने बताया कि मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ लोक निर्माण विभाग भावानगर ज्ञान ठाकुर ने बताया कि बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं लेकिन बार-बार पत्थर गिरने से मार्ग को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें