फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा जनजातीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार होगा बहुमंजिला भवन, जनजातीय जिले के लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। 12 वर्षों से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रामपुर का जनजातीय भवन जल्द ही बनकर तैयार होगा। भवन के बनने से जनजातीय क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लंबे अरसे से जनजातीय क्षेत्र के लोग भवन के बनने की आस लगाए हुए हैं, जो जल्द पूरी होगी। लोक निर्माण विभाग 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला भवन का निर्माण करेगा। इसमें लोगों को ठहरने की सुविधा, शादी समारोह के आयोजन और पार्किंग की उचित व्यवस्था मिलेगी। करीब डेढ़ वर्ष की अवधि में यह भवन बनकर तैयार होगा। विभाग ने निर्माण संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। गौर हो कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन अवसर पर आए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने नवंबर 2011 में नगर परिषद के वार्ड नंबर नौ में बहुमंजिला जनजातीय भवन का शिलान्यास किया था। इसके बाद करीब 12 वर्ष तक यह जनजातीय भवन राजनीति की भेंट चढ़ता रहा है और इसका काम अधर में पड़ा रहा। वर्ष 2017 में भाजपा की एक बार फिर से सरकार बनने के बाद जनजातीय भवन का कार्य शुरू किया गया लेकिन निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने बीच में ही कार्य छोड़ दिया। इसके बाद पांच साल तक जनजातीय भवन का कार्य अधर में लटका रहा। अब प्रदेश कांग्रेस सरकार बनते ही एक बार फिर से इसका काम जोरों से चल पड़ा है। ऐसे में वर्षों से जनजातीय क्षेत्र के लोग इस भवन के बनने की आस लगा रहे हैं। ज्ञात रहे कि जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति से रोजाना लोगों का व्यापारिक केंद्र रामपुर आना होता है। इस दौरान लोग सामान सहित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें सस्ती दरों पर कमरे उपलब्ध नहीं हो पाते और उन्हें होटलों में भारी भरकम किराया देकर ठहरना पड़ रहा है। जनजातीय भवन बनने से यहां के लोगों को सस्ती दरों पर ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। विभाग ने जनजातीय भवन के टेंडर अवार्ड कर कार्य शुरू कर लिया है। जल्द ही जनजातीय क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोट्स
रामपुर के खनेरी में बहुमंजिला जनजातीय भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पर 5.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। डेढ़ वर्ष में भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बृजलाल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें