संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक की नेरवा शाखा ने नेरवा बाजार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर शाखा प्रबंधक अंशुल चौहान एवं कार्यकारी सहायक टीटू शर्मा ने की। इस मौके पर अधिकारियों ने लोगों को बैंक की डिजिटल सेवाओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, महिला ऋण योजना और केसीसी योजना की जानकारी प्रदान की गई।