फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरोग में 88 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग की ग्राम पंचायत सरोग में रविवार को ग्रामीणों ने स्व. श्याम सिंह वर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें करीब 88 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मेडिकल शोध के लिए अपनी देह दान करने वाली धरेच गांव की राधा देवी और 115 बार रक्तदान कर चुके सरयून पंचायत के नरेश कुमार को सम्मानित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में सरोग और आसपास की पंचायतों के युवाओं ने रक्तदान किया। शाम 4:00 बजे तक शिविर में 88 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के आयोजक श्याम कश्यप, किशन वर्मा ने बताया की यह शिविर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आयोजित किया है। इसमें आईजीएमसी शिमला से आई ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें