फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सस्ते राशन पर अव्यवस्था का ताला

विज्ञापन
तकलेच में बंद सहकारी डिपो। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच के सहकारी डिपो में पिछले 18 दिनों से ताला लटका है। सरकारी व्यवस्था इस खामी से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता सस्ते राशन की सुविधा से वंचित हैं। सस्ता राशन नहीं मिलने से लोग बाजार से महंगे दामों पर सामान खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कई उपभोक्ता जानकारी के अभाव में हर रोज सहकारी डिपो पहुंच रहे हैं लेकिन यह बंद होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हालांकि अब डिपो के बाहर पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि अब डिपो 18 सितंबर को खुलेगा। हजारों की आबादी सहकारी डिपो से राशन न मिलने के कारण परेशान हैं। पूर्व प्रधान जियालाल जियान, पूर्व प्रधान नंदलाल बुशहरी, धनीराम, रामदास, देवी सिंह भंडारी, धर्मपाल, सोहन लाल, काली दास, देवेंद्र सिंह, अनिला देवी, राम और विद्याराम सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछली 26 तारीख से सहकारी राशन डिपो बंद है।

इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधा महीना बीत चुका है लेकिन इस माह का राशन किसी भी वार्ड के उपभोक्ता को अभी तक नहीं मिला है। खासकर गरीब तबके के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन उपभोक्ता महंगे दामों पर बाजार से राशन खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार और खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की कि जल्द राशन डिपो खोलकर उन्हें सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाए। खाद्य आपूर्ति विभाग रामपुर के प्रभारी राम कटोच ने कहा कि डिपो के लिए नए कर्मचारी के आर्डर हो गए हैं। जल्द ही उपभोक्ताओं को तकलेच डिपो में राशन मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें