ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के तहत नवयुवक मंडल नागाधार द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर ब्राइट स्टार केवली ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी के इनाम से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक नंदलाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में क्षेत्रभर की 72 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नाग इलेवन तुन्नन और ब्राइट स्टार केवली के बीच खेला गया। इसमें नाग इलेवन तुन्नन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में सात विकेट गंवाकर 52 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी ब्राइट स्टार केवली की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मौके पर देलठ पंचायत प्रधान रुचिका राठौर, नवयुवक मंडल नागाधार अध्यक्ष विवेक मेहता, उपप्रधान पंकज नलवा, अतुल, अजय, सतीश मेहता और तरुण नलवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।