फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कारू युवक मंडल छितकुल ने जीती किक्रेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिले के छितकुल मिनी स्टेडियम शुशंग में कारू युवक मंडल छितकुल के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब कारू युवक मंडल छितकुल की टीम ने जीता है। खिताबी मुकाला देवी क्लब सांगला और कारू युवक मंडल छितकुल के बीच हुआ।
विज्ञापन


इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कारू युवक मंडल छितकुल की टीम ने 10 ओवर में 98 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए देवी क्लब सांगला की टीम 10 ओवरों में 80 रनों पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सेवानिवृत्त सहायक निदेशक इंजीनिरिंग कॉलेज कोटला और सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक पीएनबी केहर सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को 30,00 रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 15,000 रुपये देकर सम्मानित किया। इसके अलावा बॉलीबाल और कैरम के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

उन्होंने युवाओ से आहवान किया है कि नशे से हमेशा दूर रहे। इस तरह के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने से आपसी भाईचारा की भावानाएं उत्पन्न होती है। इस प्रतियोगिता का सफ ल आयोजन के लिए सभी कारू युवक मंडल के सदस्यों को बधाई दी ।
विज्ञापन



यह जानकारी देते हुए कारू युवक मंडल के सचिव धीरज नेगी, खेल सचिव अक्षय नेगी और कोषाध्यक्ष अनूप नेगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मैन आफ दी सीरिज का खिताब केवाईसी मनीष, सर्वक्षेष्ठ गेंदबाज का खिताब राजा देवी क्लब सांगला,मैन ऑफ दी सेमीफाइनल विकेश को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें