फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को जल्द भरेंगे : घनश्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बुधवार को एसएमसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में एसएमसी कार्यकर्ताओं में शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले आवश्यक बदलाव और समस्याओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक घनश्याम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शिक्षा की उन्नति और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी चल रही है, उसे जल्द दूर किया जाएगा। साथ ही छात्रों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में भी आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने स्कूल प्रबंधन और एसएमसी कमेटियों को निर्देश दिए कि हर स्कूल में किचन गार्डन तैयार करें, जिससे स्कूली बच्चे हरियाली और स्कूल को हरभरा रखें।

इस दौरान उन्होंने पाठशाला के छात्रों के साथ भी अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने छात्रों से बढ़ती नशे की लत से दूर रहने की अपील की और खेलकूद और योग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल का निरीक्षण भी किया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला रामपुर में छोटे-छोटे बच्चों ने वाद्ययंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। स्कूल के एसएमसी प्रधान ने खेल मैदान की समस्या के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन


एसएमसी सदस्य सुरेश ने बताया कि केंद्र प्राथमिक पाठशाला में 530 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन स्कूल में खेल मैदान नहीं है। इसके कारण बच्चों को खेल की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने निदेशक से मांग की कि छात्रों के लिए खेल मैदान की सुविधा दी जाए और स्कूल के लिए कबड्डी मैट भी दिया जाए। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि सभी की समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें