फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्पीति में करोड़ों रुपए की योजनाएं लोकार्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति)। स्पीति दौरे के दौरान विधायक रवि ठाकुर ने करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके तहत उठाऊ पेयजल योजना बुटाक ग्रांम पंचायत ढंखर का शिलान्यास भी किया गया।
विज्ञापन


इस मौके विधायक ने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा बनाई जाने वाली योजना पर एक करोड़ 98 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के ताबो में बनाए जा रहे राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला भवन का शिलान्यास किया। 36.44 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सौर उठाऊ सिंचाई योजना घोड़ा प्रजनन फार्म लरी ग्राम पंचायत ताबो का भी शिलान्यास किया।

हुरलिंग में पटवार भवन पटवार वृत्त गियू का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। सामुदायिक भवन हुरलिंग ग्राम पंचायत ग्यु का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि स्पीति में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। सरकार लोगों की हर संभव सहायता कर रही है।
विज्ञापन


307 लोगों को सरकार ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत चंद्रताल और बातल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। स्पीति के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार तीव्र गति से विकास कार्यों को कर रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री फूं चोक राय, टीएसी सदस्य केशग रापचैक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह, ब्लॉक यूथ मीडिया अध्यक्ष छेवांग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मीडिया अध्यक्ष यश बौद्ध सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा बनाई जाने वाली योजना पर एक करोड़ 98 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे । इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा ताबो में बनाए जा रहे राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला भवन का शिलान्यास किया।

36.44 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सौर उठाऊ सिंचाई योजना घोड़ा प्रजनन फार्म लरी ग्राम पंचायत ताबो का शिलान्यास किया। हुरलिंग में पटवार भवन पटवार वृत्त गियू का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। सामुदायिक भवन हुरलिंग ग्राम पंचायत ग्यु का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि स्पीति में बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है।

सरकार लोगों की हर संभव सहायता कर रही है। 307 लोगों को सरकार ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से चंद्रताल और बातल में फंसे लोगों को निकाला। स्पीति के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार तीव्र गति से विकास कार्यों को कर रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री फूं चोक राय, टीएसी सदस्य केशग रापचैक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह, ब्लॉक यूथ मीडिया अध्यक्ष छेवांग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मीडिया अध्यक्ष यश बौद्ध सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें