फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में पेयजल और विद्युत आपूर्ति बहाली का 95 प्रतिशत कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिले में संपर्क मार्गों, बाधित बिजली और पेयजल समस्या को बहाल करने के लिए जल शक्ति, विद्युत और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य दल दिन-रात बहाली का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि बारिश के कारण पेयजल योजनाएं बाधित हुई थीं, जिन्हें बहाल करने के लिए जल शक्ति विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत जिले के कल्पा और निचार उपमंडल में 38 बाधित पेयजल आपूर्ति योजनाओं में से 35 योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा पूह उपमंडल में 24 बाधित पेयजल आपूर्ति योजनाओं में से 23 पेयजल योजनाएं बहाल कर दी गई हैं। जिले में अभी तक 436 ट्रांसफार्मर बाधित थे।

इसमें से 425 ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया गया है। जिले में अब केवल 11 ट्रांसफार्मर ही बाधित हैं, जिन्हें शीघ्र ही बहाल कर दिया जाएगा। जिले के पूह उपमंडल में बाधित सभी मार्गों को भी बहाल कर दिया गया है। कल्पा और निचार उपमंडल में कुल 31 संपर्क मार्ग बाधित हैं, जिन्हें भी शीघ्र यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें