फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में भारी बारिश से दो मंजिला मकान जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। जिला कुल्लू में भारी बारिश से हो रही तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार रात को निरमंड उपमंडल के शरकोटी गांव में एक दो मंजिला मकान भूमि धंसाव के कारण जमींदोज हो गया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। वहीं एक मकान गिरने के बाद अब इसके साथ लगते घर पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत जारी कर दी है। गौर हो कि निरमंड उपमंडल में भारी बारिश से जहां सरकारी संपत्ति को करोड़ों की क्षति पहुंची है, वहीं निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान हो रहा है। निरमंड नगर पंचायत के साथ के शरकोटी गांव में बीते कई दिनों से भूमि धंसाव हो रहा है। इस कारण इसकी चपेट में गांव के दो मकान आ गए थे। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने इन्हें असुरक्षित घोषित करके खाली करवा दिया था। इस दौरान सोमवार रात करीब नौ बजे राजकुमार शर्मा का घर भूमि धंसाव की चपेट में आने से जमींदोज हो गया। इस भूमि धंसाव की चपेट में मकान के करीब 15 कमरे आ गए। इससे परिवार की जीवन भर की कमाई पलभर में ही मलबे के ढेर में तबदील हो गई। इसके अलावा साथ लगते बहुमंजिला भवन के भी धंसने का खतरा बना हुआ है।

वहीं निरमंड मुख्य बाजार में संगीता शर्मा का दो मंजिला मकान भी खतरे की जद में है। मकान के आगे लगा डंगा धंस गया है। इस कारण मकान में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। प्रशासन ने असुरक्षित मकान को खाली करवाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं उपमंडल के कई इलाकों में भी बारिश अपना कहर बरपा रही है। बारिश के कारण कई घरों को खतरा बना हुआ है। एसडीएम रामपुर मनमोहन सिंह ने बताया कि शरकोटी में दोमंजिला मकान भूमि धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। असुरक्षित बने इस मकान और साथ लगते मकान को पहले ही खाली करवा दिया गया था। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत और तिरपाल मुहैया करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें