फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कॉलेज की समस्याओं को लेकर गरजी एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई ने मंगलवार को महाविद्यालय रामपुर में विद्यार्थियों की मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कॉलेज की समस्याओं को लेकर इकाई ने सरकार और कॉलेेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इकाई ने प्रदेश सरकार से कॉलेज में नियमित रूप से पेयजल की व्यवस्था करने, सभी शौचालयों की सफाई नियमित करने, महाविद्यालय परिसर में बस काउंटर खोलने और कॉलेज में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने, खेल गतिविधियों को जल्द से जल्द शुरू करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन के बाद इकाई ने महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार को भेजा। इसमें समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग रखी।

इकाई सचिव राहुल ने कहा कि कॉलेज खुले करीब एक माह हो गया है लेकिन कॉलेज में विद्यार्थियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। हिमाचल प्रदेश के 108 कॉलेजों में स्थाई रूप से प्राचार्य नहीं है। राहुल ने कहा की छात्रों को बस पास बनाने के लिए कॉलेज में ही काउंटर स्थापित किया जाए, जिससे छात्रों को कक्षाएं छोड़कर एचआरटीसी बस स्टैंड पास बनवाने के लिए न जाना पड़े। एसएफआई ने चेताया कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गई तो छात्र संगठन विद्यार्थियों को लामबंद कर उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें