फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल रोहड़ू में पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन, मार्च महीने से शुरू होंगे टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहड़ू में मरीजों को जल्द निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में 61 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच चुकी है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मार्च महीने से मरीजों को अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इससे सबसे बड़ी राहत गर्भवती महिलाओं को मिलेगी, जिन्हें इस सुविधा के अभाव में निजी लैब में 700 रुपये से 1,000 रुपये का शुल्क चुकाकर टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। लोगों की मांग पर प्रदेश सरकार की ओर से मशीन लगाने के लिए औपचारिकताएं करीब साल पहले शुरू की गईं थी। स्वास्थ्य विभाग के पास अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए दो कंपनियों ने निविदाएं आमंत्रित की थी। करीब दो महीने मशीन का ट्रायल किया गया। मशीन की गहनता से जांच और कंपनी के साथ कमेटी की नेगोशिएशन के बाद मशीन के दाम तय हुए। अब लोगों की सुविधा के लिए रोहड़ू अस्पताल में मशीन को स्थापित कर दिया गया है। अस्पताल में पहले से ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात है। अब कुछ दिन मशीन की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रोगियों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मार्च के दूसरे सप्ताह से मरीजों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में हर रोज 500 के करीब मरीजों की ओपीडी रहती है। इसमें कई मरीजों को आगामी उपचार के लिए अल्ट्रासाउंड के टेस्ट लिखे जाते हैं। ऐसे में मरीजों को अस्पताल में यह सुविधा नहीं मिलने पर निजी लैब में टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। अस्पताल में मशीन लगने से क्षेत्र के हजारों मरीजों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

कोट्स
रोहड़ू अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है। अभी मशीन चालू करने से पहले कुछ औपचारिकताएं पूरी करना शेष है। पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम इसका निरीक्षण करेगी। मार्च के दूसरे सप्ताह तक अस्पताल में रोगियों के लिए निशुल्क अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

डाॅ रविंद्र शर्मा, अधीक्षक सिविल अस्पताल रोहड़ू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें