फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायका परियोजना के कार्यान्वयन से आश्रित समाज को मिलेगा लाभ : नागेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। जायका वानिकी परियोजना की एक दिवसीय कार्यशाला रोहड़ू में हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने की। कार्यशाला का आयोजन शिमला वृत्त में कार्यरत परियोजना के एसएमएस और एफटीयू समन्वय के लिए किया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला में कर्मचारियों को परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें सभी सत्रों को अलग-अलग विशेषज्ञों द्वारा संबोधित किया गया। नागेश कुमार गुलेरिया ने प्रशिक्षुओं से उनके कार्य क्षेत्र में हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जमीनी स्तर तक परियोजना को पहुंचाने का आह्वान किया, जिससे परियोजना क्षेत्र में वन आश्रित समाज को इसका लाभ मिल सके।

परियोजना मुख्यालय शिमला से जड़ी बूटी सेल के निदेशक डॉ. आरसी कंग ने औषधीय पौधों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की आजीविका वर्धन के बारे में उनकी भूमिका की जानकारी दी। वीपी पठानिया ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को ग्राम वन विकास समितियों और स्वयं सहायता समूहों के रजिस्टर, लेखा रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


कार्यशाला में वन मंडलाधिकारी अधिकारी रोहड़ू शाहनवाज भट्ट ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने लोगों से कार्यशाला में मिली जानकारी सभी के साथ साझा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें