रोहड़ू। अमर उजाला चौपाल शहर आपका मुद्दा आपका कार्यक्रम में रोहड़ू शहर के लोगों ने पार्किंग, कूड़े, स्ट्रीट लाइट, सफाई कर्मचारियों की कमी और सीवरेज प्रणाली नहीं होने जैसी समस्याओं को उठाया। लोगों ने कार्यक्रम के माध्यम से समस्याओं का शीघ्र निदान करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में नगर परिषद राेहड़ू के अध्यक्ष अशोक चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ पार्षद जितेंद्र चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता सुनील मेहता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में लोगों ने राेहड़ू नगर परिषद क्षेत्र से जुड़ी करीब आधा दर्जन समस्याओं को रखा। इसके अलावा समस्याओं के समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका ने कस्बे में पार्किंग की समस्या के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि रोहड़ू में पार्किंग की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। इस वजह से लोगों को अपने वाहन पार्क करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं हो पाता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद इसके समाधान के लिए पार्किंग का निर्माण पीपी मोड पर करवा रहा है। पार्किंग का निर्माण पूरा होने से लोगों को काफी हद तक इससे निजात मिलेगी।
कोट्स
घर-घर से कूड़ा एकत्रित तो किया जा रहा है लेकिन कई लोग अभी भी यहां- वहां नालों में कूड़ा फेंककर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा हैं। इससे कस्बे में गंदगी फैल रही है। ऐसे लोगों पर नगर परिषद और प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
सुदेश भ्रेट,
स्थानीय निवासी
इनसेट
नगर में कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस वजह से लोगों को रात के समय आवाजाही में कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इसको देखते हुए नगर परिषद को खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त करवाना चाहिए।
हैरी ठाकुर, स्थानीय निवासी
नगर परिषद लंबे समय से नगर से निकलने वाले कूड़े को पब्बर के तट पर डंप कर रही है। इससे नदी का पानी दूषित हो रहा है, तो वहीं पर्यावरण पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसको देखते हुए कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के लिए कूड़ा संयंत्र शीघ्र स्थापित किया जाए।
भूमि देव शर्मा,
स्थानीय निवासी
कोट्स
कस्बे में बिछाई गई सीवरेज लाइनों का डाया काफी पतला है। इस कारण आए दिन लाइनं ब्लाॅक होती जाती हैं। इसके समाधान के लिए सीवरेज की मोटी लाइनें बिछाई जानी चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विनी ठाकुर,
स्थानीय निवासी
कोट्स
नगर में परिषद सफाई कर्मचारियों की कमी चल रही है। जबकि क्षेत्र काफी विस्तृत है। परिषद के पास मात्र सात नियमित सफाई कर्मचारी है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को आउटसोर्स पर रखा गया है। गए हैं। सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए परिषद में नियमित सफाई कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए।
जितेंद्र चौहान, पार्षद
कोट्स
कस्बे में कूड़ा घर-घर से एकत्रित किया जा रहा है। कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के लिए कूड़ा संयंत्र शीघ्र स्थापित किया जाएगा। इसकी अधिकांश औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। नगर में करीब 600 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। खराब लाइटों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नगर परिषद के चार नंबर वार्ड और पांच नंबर वार्ड आज भी सीवरेज सुविधा से महरूम है। इस मामले को जल शक्ति विभाग के समक्ष रखा जाएगा। मोटी सीवरेज लाइन बिछाने का मुद्दा जलशक्ति विभाग के समक्ष रखा जाएगा। अमर उजाला का यह कार्यक्रम लोगों के लिए काफी बेहतर है।
अशोक चौहान, अध्यक्ष, नगर परिषद रोहड़ू