फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवताओं के आगमन के साथ ऐतिहासिक राथल मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। शराचली क्षेत्र का ऐतिहासिक राथल मेला मंगलवार को देवताओं के आगमन के साथ शुरू हो गया है। दो दिवसीय मेले में देवता बनाड़, देवता देशमोलिया, देवता क्यांलू, देवता पवासी और देवता गुडारू शिरकत कर रहे हैं। मेले के शुभारंभ पर देवताओं के देव मिलन सभी के मुख्य आकर्षक का केंद्र रहा।
विज्ञापन


इस दौरान देवलुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। मेले में शाम चार बजे देवताओं का आगमन हुआ। इसके बाद नृत्य का दौर चलता रहा। मेले का आयोजन शराचली क्षेत्र के लोगों ने पारंपरिक रूप से किया। इस दौरान नवयुवक मंडल भोलाड़ ने वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन भी किया।

इसमें ग्रामीण स्तरीय टीमें भाग ले रही हैं। देवता देशमोलिया के बजीर सुरेंद्र पनाटू ने बताया कि मेले का आयोजन पारंपरिक रूप से किया जा रहा है। क्षेत्र की खुशहाली के लिए सभी मिलकर मेले का सफल आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें