खंड स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता का खरगा स्कूल में हुआ समापन
शाइनिंग स्टार के तीन छात्रों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा में निरमंड खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल ने कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। स्कूल के तीन छात्रों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रों की उपलब्धि से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
शिक्षा के साथ साथ शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल ने खेलकूद प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहराया है।
स्कूल प्रशासन जीत का श्रेय डीपी लता को दिया। इस प्रतियोगिता में दीपक, अंशुल ठाकुर, सूर्यांश रांझा, नीरज सानी, दीपक, शिवांश, जतिन, रजनीश और रुबल ने भाग लिया। इनमें दीपक, अंशुल ठाकुर और सूर्यांश रांझा का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल प्रबंधिका मधु नेगी, प्रधानाचार्य हीरालाल नागटा और अध्यापक राकेश ठाकुर, वंदना रांझा, रीना शर्मा, प्रीती राना, ममता नेगी, बबली ठाकुर, प्रियंका नेगी, सपना ठाकुर, संदीप लता, अशोक कुमार और निकेश ठाकुर सहित अन्य अध्यापकों ने उम्दा प्रदर्शन के लिए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
खंड स्तरीय प्रतियोगिता के कबड्डी में विजेता बनी शाइनिंग स्टार स्कूल की टीम को सम्मानित करते मुख