फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई के जहारू मे आग से सेब के एक हजार पौधे जले

Sun, 16 Jun 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
वेल्डिंग की चिंगारी से आग भड़कने की आशंका, ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई में आग लगने से 1,000 से अधिक सेब व नाशपाती के पौधे जल गए, जिससे बागवानों को लाखों रुपयं का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल शक्ति विभाग के ठेकेदार वेल्डिंग कार्य कर रहे, जिससे आग भड़की। इसके बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। स्थानी ग्रामवासी भीष्म सिंह, मोहन लाल, हीरा लाल, धर्मदास, मोही राम, शीश राम और संतराम ने बताया कहा कि जल शक्ति विभाग के ठेकेदार पाइप लाइन का काम करवार रहा है। वेल्डिंग कार्य के दौरान आग भड़क गई, सुखे मौसम में घांस व पत्तियां ने आग पकड़ ली। आग लगने की संभावना को देखते हुए काम बंद करने के लिए कहा भी था, बावजूद इसके कार्य चलता रहा। आग इतनी तेजी से फैली की आसपास के बगीचे चपेट में आ गए। ग्रामवासियों ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस थाना कोटखाई में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिली है। इकसे बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें