पूह के रारंग में राज्य स्तरीय गुरु संज्ञान मेले में बोले नेगी
मेले के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह( किन्नौर)। प्रदेश सरकार वन सरंक्षण अधिनियम को जनजातीय जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू करेगी। यह बात राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए की। यह मेला
किन्नौर के पूह विकास खंड की रारंग पंचायत में आयोजित हुआ।
राजस्व मंत्री ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम 2006 को प्रदेश के जनजातीय जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा ताकि लघु एवं उपेक्षित वर्गों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी समयबद्ध सीमा में कार्य नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में मेलों का सांस्कृतिक महत्व है और विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने में पारंपरिक मेले अत्यंत महत्व रखते हैं। मेले एवं त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक होने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। गुरु पद्म संभव को समर्पित रारंग मेला इसका अप्रतिम उद्धारण है। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर रारंग में म्यूजियम के निर्माण तथा प्रवचन कक्ष के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, परियोजना सलाहकार समिति के सदस्य सूर्या बोरिस व केसर नेगी, प्रधान रारंग पंचायत राजेंद्र नेगी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इनसेट
लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल ठंगी प्रथम
पांच दिवसीय गुरु संज्ञास मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसके तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल ठंगी ने प्रथम, महिला मंडल मूरंग ने द्वितीय व महिला मंडल होलदंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रारंग की प्रतिभा ने प्रथम, अमन ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय आसरंग के सोनम नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकल गान के जूनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रारंग की आदविका ने पहला, बाल निकेतन हाई स्कूल की मुस्कान ने दूसरा व एसवीएम रिब्बा की दीक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
पूह विकास खंड की ग्राम पंचायत रारंग में आयोजित 05 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले के समाप