रामपुर बुशहर। राजकीय उच्च विद्यालय शाहधार में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने नशामुक्त समाज और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, पोषण और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गइ्र। वहीं बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को कम करने के उपाय भी बताए गए।
इस दौरान प्रश्नावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें में ईशांत ने पहले स्थान हासिल किया जबकि लवप्रीत दूसरे और गीतिका तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड स्वास्थ्य शिक्षिका चंद्र प्रभा जेल्टा ने छात्रों को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने व्यक्तिगत साफ-सफाई और पौष्टिक आहार को लेकर भी जानकारी दी।