फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मनरेगा मजदूरों का बीडीओ कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। निरमंड खंड में मनरेगा मजदूरों ने रोजगार न मिलने पर बीडीओ कार्यालय के बाहर कामगारों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा और निर्माण मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संघ ने कहा कि करीब 100 मजदूरों ने लिखित में सामूहिक आवेदन, ऑनलाइन हाजिरी और 20 कार्यों की शर्त हटाने समेत मजदूरी 375 रुपये देने की मांग की थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


सीटू जिला सचिव अमित, परस राम और राहुल ने बताया कि 2014 के बाद से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार की नवउदारवादी और पूंजीपति परस्त नीतियों के चलते बेरोजगारी, गरीबी, असमानता और रोजी रोटी का संकट बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने मनरेगा के बजट में लगभग 33 प्रतिशत की कटौती की है।
विज्ञापन


वहीं सरकार ने हाजिरी की प्रक्रिया को ऑनलाइन व्यवस्था करके उसे और जटिल करके मनरेगा को बंद करने का कार्य किया है। सरकार ने मनरेगा योजना के तहत एक पंचायत में एक ही वक्त में ऑनलाइन 20 ही कार्य अवार्ड करने की शर्त लगाई है। इस वजह से नए विकास कार्य तब शुरू हो पाएंगे, जब पुराने काम पूरे होंगे। इस मौके पर कश्मीरी, भगत राम, सिंदरी देवी, नीलम, उमा, कांता, हेमा, सरोज, आशा, कला और संध्या सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें