फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में क्षतिग्रस्त सड़कों की सुधरेगी दशा, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। भारी बरसात से क्षतिग्रस्त उपतहसील नित्थर की सड़कों का जल्द मरम्मत कार्य शुरू होगा। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में सड़कों की खस्ताहालत के कारण लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह सड़क का डंगा भी गिरा हुआ है।
विज्ञापन


इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं नित्थर-कोयल बायल रामपुर मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। विभागाधिकारियों ने कहा कि सड़क का मरम्मत कार्य सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। सड़क की देखरेख का कार्य ठेकेदार के पास है। ऐसे में मरम्मत का कार्य भी ठेकेदार ही करेगा।

इसके अलावा अन्य सड़कों को सुधारने का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं, उपप्रधान देहरा पंचायत यशपाल कटोच और ग्रिवेंस कमेटी के सचिव जितेंद्र पाल ठाकुर, नित्थर पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर और प्रेम सिंह ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग से कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता लोक निर्माण निरमंड संजय शर्मा ने कहा कि जल्द नित्थर में सड़कों की हालात सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें