फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बताईं सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में मंगलवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम सेंटर फाॅर फाइनेंशियल लिटरेसी कांगड़ा बैंक निरमंड और एनसीसी के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें वित्तीय सलाकार सीएफएल मानसुख ठाकुर और प्रबंधक टीडी शर्मा ने विद्यार्थियों को बैंक में प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर एनसीसी कैप्टन संदीप ठाकुर विद्यार्थियों को शिविर में मिलने वाली जानकारी को अन्य लोगों से साझा करने की अपील की। इस अवसर पर डाॅ. गौरव सूद, प्रो. सुरेंद्र धीमान, प्रो. राहुल शर्मा, डाॅ. मदन ठाकुर, गरिमा, नंदिता, निकिता, तनु, तारा, करन, सलिल और अतुल सहित अन्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें