कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस की टीम ने शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर गश्त के दौरान शराब पकड़ी है। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक कुमारसैन में पुलिस ने शराब की 55 बोतलें बरामद की हैं। मुख्य आरक्षी विनोद कुमार ने टीम के साथ दुकान में दबिश दी 55 बोतलें देसी शराब बरामद की है। इस मामले में आरोपी भूपेंद्र कुमार उर्फ सोनू (35) निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर ताजपुर, तहसील और जिला जालंधर पंजाब के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरे मामले में पुलिस ने धारगौरा में गश्त के दौरान 10 बोतलें शराब पकड़ी है।
एसआई नूप राम की अगुवाई में पुलिस टीम ने देर शाम सुनकू राम निवासी धारगौरा के कब्जे से 10 बोतलें देसी शराब बरामद की है। तीसरे मामले में पुलिस टीम ने कोटी में 12 बोतलें शराब बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। एसएचओ शेर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम संजीव कुमार (30) निवासी कोटी, डाकघर धारगौरा के कब्जे से 12 बोतलें देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।