फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेहरा स्कूल में नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडल किए प्रदर्शित

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल के नेहरा स्कूल में निपुण मेले में विद्यार्थियों ने बनाए मॉडल। स्रोत : स्कूल प्रबं
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेहरा में एक दिवसीय निपुण मेले का आयोजन किया गया। मेले में नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रदर्शित किए। मेले में केंद्र मुख्य शिक्षक शूरम लाल मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि का स्कूल प्रबंधन कमेटी और छात्रों ने स्वागत किया। इसके अलावा मेले में छात्रों सहित एसएमसी और अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन


निपुण मेले में विद्यार्थियों ने शारीरिक विकास का स्टॉल के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के उपकरण सजाए। दूसरा बौद्धिक विकास का स्टॉल, भाषत विकास के लिए अलग-अलग पुस्तकें प्रदर्शित कर भाषा का संदेश देना रहा। छात्रों ने गणित का स्टॉल भी लगाया। इसमें गणित की पूर्व तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। एक काउंटर बच्चों का कोना के नाम से भी स्थापित किया गया था। स्टॉल के अवलोकन के बाद स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर नवाजा।

सीएचटी शूरम लाल मेहता ने अपने संबोधन में लोगों से सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष पूनम मेहता, पंचायत सदस्य प्रमोद मेहता, शिक्षक छुमा देवी और शेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें