ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के माईपुल मंदिर हाल में अखिल भारतीय कल्याण संघ की बैठक का आयोजन किया गया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत दामन ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर समाजसेवा में अहम भूमिका निभाने वाली मधुबाला को महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष कर्मजीत इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला शिमला महिला अध्यक्ष पद की कमान शीला टेक्टा, उपाध्यक्ष नीलम शर्मा, जिला सिरमौर महिला सेल अध्यक्ष संतोष को बनाया गया। वहीं हरि कृष्ण को जुब्बल कोटखाई हल्का का प्रधान बनाया गया है।