फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सब्जी विक्रेताओं को मुहैया करवाया स्थान, अब एनएच पर दुकानें सजाईं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की टीम ने लाइनें लगाकर विक्रेताओं को नर सिंह मंदिर जाने वाले रास्ते पर उपलब्ध करवाई जगह
विज्ञापन

चेताया, तय स्थान से बाहर या नया विक्रेता बैठा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा नगर परिषद

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में नेशनल हाईवे पांच पर अब सब्जी की दुकानें सजाने वालों की खैर नहीं। नगर परिषद ने सख्त हिदायत जारी कर सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित स्थान तक ही सीमित रहने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने शहर में सब्जी विक्रय का कार्य कर रहे विक्रेताओं को स्थान उपलब्ध करवाया। नगर परिषद ने चेताया है कि अगर कोई विक्रेता तय स्थान से बाहर दुकान सजाते हुए या फिर नया विक्रेता आया तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौर हो कि नेशनल हाईवे पांच पर सब्जी विक्रेता लंबे समय से बैठ रहे थे। इस कारण यहां हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता था। वहीं सब्जी विक्रेता मनमाने तरीके से सड़क और रास्ते में सब्जियां सजा रहे थे। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों और राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। आए दिन विक्रेताओं में विवाद भी हो रहे थे। इसे देखते हुए वीरवार को नगर परिषद के सहायक अभियंता अमित गौतम की अगुवाई में नगर परिषद की टीम ने सब्जी विक्रेताओं को स्थान मुहैया करवाया। नप की टीम ने नरसिंह मंदिर के समीप से गुजरने वाले रास्ते में कुल 22 सब्जी विक्रेताओं को स्थान मुहैया करवाया। हालांकि अब भी ये विक्रेता सार्वजनिक स्थान पर ही बैठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चार जिलों के व्यापारिक केंद्र में सब्जी मंडी की कमी वर्षों से खल रही है। विभिन्न राजनीति दलों ने क्षेत्र के किसान-बागवानों के लिए मंडी बनाने की घोषणा और स्थान भी चयनित किया, लेकिन सब्जी मंडी का निर्माण आज तक सिरे नहीं चढ़ पाया है। ऐसे में किसान और बागवानों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं मुख्य शहर में सब्जी बेचने का कार्य कर रहे ग्रामीण भी उचित जगह न मिलने से दुश्वारियां झेल रहे हैं। अब नगर परिषद ने इन्हें स्थान मुहैया करवा दिया, लेकिन इस स्थान पर भी दिनभर लोगों की आवाजाही होती है। नगर परिषद ने चेताया कि न तो नए सिरे से आने वाले विक्रेता को बैठने दिया जाएगा और न ही उपलब्ध करवाए स्थान से बाहर सब्जी विक्रेताओं को बैठने की मंजूरी होगी। नियमों की अवहेलना करने वालों पर नप कड़ी कार्रवाई करेगी। हालांकि पूर्व में बाजार में सब्जी बेचने का कार्य कर रहे लोगों को टोकन नंबर देकर बैठने का स्थान मुहैया करवाया था। इस दौरान नप के जेई राजेश शर्मा, सीओ कामिनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट्स
नप ने 22 सब्जी विक्रेताओं को निशान लगाकर स्थान मुहैया करवाया है, जो विक्रेता तय निशान से बाहर बैठता है या फिर कोई नया सब्जी विक्रेता बैठता है, जिसे स्थान नहीं दिया गया है, तो उस व्यापारी पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


अमित गौतम, एसडीओ, नगर परिषद रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें