फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुष्मांडा माता मंदिर खेगसू के गर्भगृह का 25 लाख से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग ने जारी की राशि, जल्द शुरू होगा कार्य
विज्ञापन

कुष्मांडा माता मंदिर तीन रियासतों की आस्था का है केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के दलाश पंचायत के खेगसू स्थित कुष्मांडा माता मंदिर के गर्भगृह के निर्माण के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग ने 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। अब कुष्मांडा माता मंदिर खेगसू के गर्भगृह का भव्य निर्माण किया जाएगा। गौर हो कि कुष्मांडा माता मंदिर खेगसू क्षेत्र की तीन रियासतों बुशैहर, शांगरी और आउटर सिराज की आस्था का केंद्र है। कुष्मांडा माता मंदिर खेगसू में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु माथा टेकते हैं।

मंदिर का गर्भगृह पुराने समय का बना हुआ है। अब भाषा एवं संस्कृति विभाग ने 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिससे मंदिर का नया गर्भगृह बनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के सदस्य एवं शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि सरकार के भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए जो धन राशि स्वीकृत की है। उससे मंदिर के भव्य गर्भगृह का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्भगृह पर करीब 80 लाख खर्च आएगा, लेकिन प्रारंभिक आधार पर भाषा विभाग ने जो राशि स्वीकृत की है। उससे कार्य शुरू किया जाएगा और निर्माण के बाद जो और खर्चा आएगा, उस राशि को भी सरकार से लिया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के कारदार विधाचंद शर्मा, सदस्य मोहर सिंह, अतुल शर्मा, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश के परिवहन, जलशक्ति, भाषा विभाग एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया है। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें