रोहड़ू। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में एनएसएस दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कोटखाई के प्रधानाचार्य अजय वशिष्ठ बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई अध्यक्ष प्रियांशु डोगरा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजकुमार जिस्टू ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर एनएसएस स्वंयसेवियों ने भाषण, कविता और समूह गान की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।
मुख्यातिथि अजय वशिष्ठ ने कहा कि स्वयंसेवियों को उनके जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए एनएसएस काफी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर एनएसएस अधिकारी डॉ रोशन लाल भी उपस्थित रहे। विद्यार्थी अनुष्का डोगरा ने मंच संचालन किया गया।