रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्र के नवयुवकों के लिए 17वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा होने वाली प्री ट्रेनिंग भर्ती को रद्द कर दिया गया है। विशेष भर्ती रैली के आयोजन के लिए प्री ट्रेनिंग सोमवार से 10 अक्तूबर तक 17वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के रिकांगपिओ के परिसर में होना था।
अब सेनानी आईटीबीपी 17वीं वाहिनी ने किन्नौर उपायुक्त से पत्राचार कर इसे रद्द कर दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि प्री ट्रेनिंग भर्ती गृह मंत्रालय से अनुमोदन मिलने पर ही निर्भर करेगी। वहीं सेनानी 17वीं वाहिनी आईटीबीपी रिकांगपिओ ने जिलाधीश किन्नौर से आईटीबीपी भर्ती के लिए प्री ट्रेनिंग को प्रशासन से अपने स्तर पर आयोजित करने का आग्रह किया है।
उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि आईटीबीपी ने प्री ट्रेनिंग को रद्द किया है। साथ ही प्रशासन से इसके आयोजन करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रशासन से इस तरह की कोई ट्रेनिंग नहीं करवाई है। सोमवार को इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।