फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पर्यटन की संभावनाएं अपार, पर्यटकों को सुविधाओं की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन स्थल रोघी में वर्षों के बाद भी नहीं बनी पार्किंग, सड़क खस्ताहाल, नजारे देखकर लौटने को मजबूर सैलानी
विज्ञापन

2014-15 में भाजपा सरकार में पार्किंग निर्माण के लिए 20 लाख रुपये हुए थे मंजूर, सरकार बदलते ही लटका कार्य

बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में प्राकृतिक सुंदरता के नजारों से भरे कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में पर्यटक यहां रुकना पसंद नहीं करते। जिले का रोघी भी एक ऐसा ही पर्यटन स्थल है, जो नैसर्गिक सुंदरता के बावजूद सुविधाओं की दरकार के कारण विकसित नहीं हो पा रहा है। सडक़, पार्किंग और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से यहां पर्यटक कुछ देर ही ठहरते हैं और प्राकृतिक नजारे देखकर लौट जाते हैं। यहां प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण बीते एक दशक से ठंडे बस्ते में हैं। जिले के कल्पा खंड के तहत आने वाली रोघी पंचायत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन लंबे समय से यह क्षेत्र पर्यटन सुविधाओं से वंचित है। हालांकि यहां प्रकृति के नजारे देखने रोजाना हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। इसके बावजूद संकीर्ण और खस्ताहाल सड़क, पार्क पार्किंग जैसी विधाएं सरकार यहां आज तक उपलब्ध नहीं करवा पाई है। बताते चलें कि वर्ष 2014-15 में रोघी में पार्किंग निर्माण के लिए लाडा के तहत करीब 20 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। पार्किंग निर्माण की पूरी सामग्री मौके पर पहुंचा दी गई, लेकिन सरकार बदलते ही पार्किंग निर्माण का कार्य रोक दिया गया और तब से यह मामला आगे नहीं बढ़ पाया है। पार्किंग का निर्माण न होने से जहां ग्रामीण दिक्कतें झेल रहे हैं, वहीं देश-विदेश से यहां पहुंचने वाले पर्यटक भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इन दिनों यहां पर्यटकों का तांता लगा है, लेकिन पार्किंग जैसी सुविधाएं न होने से स्थानीय लोग और पर्यटकों को यहां दिक्कतें झेलनी पड़ती है। पूर्व बीडीसी अध्यक्ष कल्पा गंगा राम नेगी ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व भाजपा सरकार के समय रोघी में पार्किंग निर्माण के लिए बजट उपलब्ध हुआ था, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने कार्य रोक दिया। पंचायत प्रधान रोघी रत्नमंजरी नेगी, पूर्व प्रधान प्रमीला नेगी, ग्रामीण देव कुमार नेगी, किशोर नेगी, विमल नेगी, सुनील नेगी, राजकुमार नेगी सहित अन्य ने प्रदेश सरकार, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से यहां जल्द पार्किंग का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स

ग्रामीणों की मांग पर जल्द ही रोघी में पार्किंग निर्माण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. शशांक गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें