फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यातायात नियमों की अवहेलना पर 2.80 लाख के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर पुलिस ने जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कस रही है। अभियान के तहत नौ दिन में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 2.80 लाख के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की टीमें जगह-जगह वाहन चालकों की जांच कर रही हैं। जिला पुलिस अधीक्षक किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि अभियान के तहत शराब का सेवन करके वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ एक अगस्त से अभी तक पुलिस ने 28 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। इसके तहत करीब 2.80 लाख हजार रुपए जुर्माना और चालकों के लाइसेंस को रद्द करने के लिए संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शराब का सेवन करके चालकों के विरुद्ध इस तरह का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें