फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों ने रोका मार्ग बहाली का कार्य

विज्ञापन
निगुलसरी अवरूद्ध एनएच पांच  को बहाल करने के करीब पहुंची  विभाग की मशीनें
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। निगुलसरी में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन ने मार्ग बहाली के कार्य को प्रभवित किया है। इससे नेशनल हाईवे को बहाल करने में कुछ और समय लग सकता है। वीरवार और शुक्रवार को यहां पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिरने के कारण टीम के लिए सड़क निर्माण करना चुनौतीपूर्ण बना रहा। इससे काम प्रभावित हुआ और शुक्रवार को मार्ग बहाली का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


अभी तक 380 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि 20 मीटर कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी इस दौरान स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय उच्च मार्ग की बहाली में एनएचएआई के कर्मचारी और मजदूरों सहित भारतीय सेना, पटेल कंपनी सहयोग कर रही है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 की बहाली के लिए 40 श्रमिकों की तैनाती की गई है।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि जिले में सेब और मटर की फसल का सीजन चालू है। ऐसे में यह आवश्यक है कि शीघ्र ही जिले के किसानों और बागवानों की नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाया जाए। निगुलसरी में स्पैन (रज्जू-मार्ग) का निर्माण किया गया और किसान-बागवनों के सेब और मटर की फसलों को स्पैन के माध्यम से मंडियों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अभी तक बागवानों के सेब के 2250 हाफ बॉक्स, 150 पेटियां और 800 क्रेटों को रज्जू-मार्ग से मंडियों तक पहुंचाया गया। इसके अलावा 1800 बैग मटर की फसल को भी मंडी पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बाधित होने से जिले सहित अन्य जिलों से कट चुका था। उन्होंने कहा कि सड़क बहाली कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को शीघ्र बहाली करने के निर्देश दिए हैं। जल्द बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें