फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुन्नू में बागवानों को बताईं चेरी की खेती की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह (किन्नौर )। पूह उपमंडल के अंतर्गत कुन्नू गांव में मंगलवार को एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुन्नू गांव के लोगों को जलवायु और चेरी की खेती के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शिविर का आयोजन सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत किन्नौर ग्राम पंचायत चांरग के कुन्नू गांव में उद्यान और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान से किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कुन्नू गांव के 11 बागवानों ने भाग लिया। शिविर में उद्यान विभाग राजेश नेगी ने बागवानों को विभाग की चलाई जा रही विभिन्न बागवानी से संबंधित योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण कुन्नू गांव में चेरी की खेती की जा सकती है। उन्होंने बागवानों से चेरी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि विभाग के परमजीत नेगी ने बागवानों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें बगीचों और खेतों में बाढ़बंदी की योजना पर मिलने वाले अनुदान के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के समय में किसानों और बागवानों को खेतों की बाढ़बंदी अवश्य करनी चाहिए, जिससे फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के साथ फसलों की चोरी से भी बचा जा सकता है। शिविर में भू-संरक्षण विभाग के अभियंता विवेक ठाकुर ने भू-सरंक्षण और चेकडैम के बारे में बागवानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें