फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं प्रभारी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय मासिक अपराध बैठक में एसपी किन्नौर ने दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्तरीय मासिक अपराध एवं कल्याण समिति की बैठक बुधवार को पुलिस लाइन रिकांगपिओ में पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि थाना प्रभारी अन्वेषणाधीन चल रहे लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। किन्नौर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे ने पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 21 मामले दर्ज कर लगभग 1,06,750 मिलीलीटर अवैध शराब और 9,000 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में अब तक दो मामले दर्ज कर करीब 181 ग्राम चरस और 1078 ग्राम अफीम बरामद की। इस वर्ष जुआ अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज कर करीब 9,350 रुपये कब्जे में लिए। जिला पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए अब तक दो चालान कर करीब 9,000 रुपये की राशि वसूली है। बैठक के दौरान एसपी ने पुलिस जवानों की समस्याओं को भी सुना, वहीं समस्याओं का निपटारा मौका पर ही किया गया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा, थाना प्रभारी सांगला अजय सिंह, थाना प्रभारी रिकांगपिओ जनेश्वर ठाकुर, थाना प्रभारी मूरंग जयसिंह, थाना प्रभारी भावानगर जगदीश ठाकुर, थाना प्रभारी टापरी तेन सिंह ठाकुर और थाना प्रभारी पूह नवनीत सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें