फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक माह के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हुई चौरा-रूपी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत रूपी को जोड़ने वाली चौरा-रूपी एक माह से यातायात के लिए अवरुद्ध है। इस वजह से सात गांवों के लोग दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। हालत यह है कि रूपी पंचायत के ग्रामीणों का रोजमर्रा का सामान भी खत्म होने को हैं। इसमें खासकर घरेलू सिलिंडरों की कमी चल रही है।
विज्ञापन


ऐसे में लोग मजबूरन चूल्हे जलाकर भोजन तैयार कर रहे हैं। यातायात अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में 18 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। इतनी की दूरी से लोगों को खाद्य सामग्री और अन्य जरूरत का भी उठाकर गांव तक पहुंचाना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी हिम्मत सिंह, जीवन कुमार, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल नेगी, राज कुमार, बीरबल और संजय सहित अन्यों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की बहाली में तीन मशीनें तैनात की हैं लेकिन इनमें खराबी के कारण और कभी तेल खत्म होने कारण विभाग सड़क बहाल नहीं कर पा रहा है। क्षेत्र में ग्रीनको कंपनी भी हैं, जिनके प्रबंधक भी मशीनें होने के बावजूद सड़क बहाली के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जल्द सेब सीजन शुरू होने वाला है लेकिन सड़क बाधित होने के कारण उन्हें अपनी फसल मंडी पहुंचाने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों ने देवता साहिब लाहरुवीर लाचा का भी क्षेत्र का दौरा है। ऐसे में उनके साथ सैकड़ों देवलू और ग्रामीण आने वाले हैं। उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी सड़क बाधित होने के कारण नहीं हो पा रही। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


सडक़ बहाली में लगी मशीनें खराब हैं या फिर उनमें तेल नहीं है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। जल्द ही रूपी सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
ज्ञान ठाकुर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें