फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कहर बनकर बरस रही बरसात, रात के अंधेरे में जान बचाकर भागे लोग

Sat, 29 Jul 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में अब बारिश कहर बनकर बरस रही है। शहर के वार्ड नंबर एक कल्याणपुर में शुक्रवार रात को अचानक भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया। ऐसे में यहां रहने वाले लोग रात के अंधेरे में जान बचाकर भागे। रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। हालांकि वार्ड में अभी भी भूस्खलन का सिलसिला थमा नहीं है। शनिवार सुबह राजस्व विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बहरहाल वार्ड के किसी भी घर को खाली नहीं करवाया गया है। वार्ड एक कल्याणपुर को जाने वाले रास्ते और एनएच-पांच के किनारे बीत कई दिनों से भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार रात को शुरू हुई भारी बारिश के कारण समूचा वार्ड भूस्खलन की चपेट में आ गया। भूस्खलन के कारण रात करीब 12 से लेकर डेढ़ बजे तक वार्ड में अफरातफरी का माहौल शुरू हो गया। लोग एकाएक अपने घरों से बाहर निकले और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। वार्ड में जहां भी देखें वहां भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में लोग अपनी जान बचाने के लिए वार्ड से नेशनल हाईवे-पांच पर आ पहुंचे। भूस्खलन की चपेट में वार्ड को जोड़ने वाला रास्ता, विद्युत और सीवरेज लाइनें आ गई हैं, जिस कारण खतरा और भी बढ़ गया है। रचोली पंचायत को जोड़ने वाला रास्ता भी भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। वार्ड में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी में दरारें आ गई हैं, जिस कारण यहां खतरा बना हुआ है। शनिवार सुबह मौके पर तहसीलदार, नगर परिषद के अधिकारी और वार्ड के लोग पहुंचे। प्रशासन ने अभी लोगों को मकान खाली करने के निर्देश जारी नहीं किए हैं। यदि वार्ड में भूस्खलन का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में नुकसान बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार रामपुर जयचंद ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। टूटी सीवरेज लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। लोगों को अभी मकान खाली करने के निर्देश नहीं किए गए हैं। उन्होंने वार्ड के लोगों से सचेत रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें