फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डेढ़ दशक के बाद भी नहीं सुधरी कड़छम-ब्रुआ मार्ग की दशा, जानलेवा बना सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े छह किलोमीटर जगह-जगह गड्डे और तंग मार्ग पर हजारों लोग सफर करने को मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर की सांगला वैली के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली कड़छम-ब्रुआ संपर्क सड़क की दशा बदतर बनी हुई है। करीब डेढ़ दशक के बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क की हालत सुधारने के लिए उचित कदम नहीं उठा पाया है। इससे मार्ग पर हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। आलम यह है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं और कई स्थानों पर मार्ग इतना तंग है कि हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। विभाग की लापरवाही के कारण हजारों लोग रोजाना खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में पेश आ रही है। सड़क की दयनीय हालत के कारण किसान-बागवानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान-बागवानों के लिए अपनी नगदी फसलें मंडियों तक पहुंचाना चुनौती से कम नहीं है। सड़क पर मेटलिंग, टारिंग और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण इसकी हालत बद से बदतर होती जा रही है। क्षेत्र की करीब 1,600 आबादी मार्ग से लाभान्वित होती है, लेकिन सरकार, प्रशासन और विभाग सड़क का कायाकल्प करने में नाकाम साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इसका निर्माण कार्य वर्ष 2010 में पूरा हो चुका है। इसके बाद सड़क की कोई सुध नहीं ली गई है। प्रधान ब्रुआ पंचायत गीता देवी नेगी, महिला मंडल ब्रुआ अध्यक्ष मधु रानी नेगी, वार्ड सदस्य सुंदर देवी नेगी, छोटू राम नेगी, मनोज नेगी, मस्तान नेगी, कपिल नेगी, हुकुम लाल नेगी और जहर सिंह नेगी ने सड़क की जल्द हालत सुधारने की मांग उठाई है। एसडीओ लोनिवि टापरी विद्या कुमार नेगी ने कहा कि वर्ष 2000, 2005, 2007 और 2013 में बाढ़ आने के कारण गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया था। इस दौरान भूवैज्ञानिक की टीम ने सर्वे कर सड़क निर्माण कार्य में ज्यादा छेड़छाड़ न करने की बात कही थी। इस कारण मार्ग का विस्तारीकरण कार्य करने में दिक्कतें पेश आ रही है। मार्ग को दुरुस्त करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। लोनिवि भावानगर के अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती ने बताया कि बजट की स्वीकृति मिलते ही सड़क पर टारिंग और मैटलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स

मार्ग की दशा ठीक होती तो नहीं जाती दो लोगों की जान

ब्रुआ पंचायत के उपप्रधान सुंदर सिंह नेगी ने कहा कि मंगलवार देर शाम को मार्ग से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। अगर मार्ग की हालत ठीक होती हो तो हादसा न होता और न ही दो लोगों को जान गंवानी पड़ती। बीते 14 सालों से मार्ग पर विकास के नाम पर कोई काम नहीं हो पाया है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें