फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जलशक्ति विभाग ननखड़ी में स्टाफ का टोटा, 18 पंचायतों के बाशिंदे झेल रहे दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कनिष्ठ अभियंता के सहारे चल रहा है जलशक्ति विभाग ननखड़ी, लोगों ने पद भरने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के जलशक्ति विभाग में लंबे समय से स्टाफ की भारी कमी चल रही है। हालत यह है कि जलशक्ति विभाग मात्र एक कनिष्ठ अभियंता के सहारे चल रहा है। इसके कारण ननखड़ी विकास खंड की 18 पंचायत के हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि जलशक्ति विभाग ननखड़ी में पिछले एक माह से सहायक अभियंता का पद रिक्त चल रहा है। वहीं बीते एक वर्ष से कनिष्ठ अभियंता के तीन पद भी खाली हैं। इसके अलावा दो वर्ष से वरिष्ठ सहायक और एक साल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली चल रहा है। रिक्त पदों की कमी की मार ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों पर पड़ रही है। इस वजह से सरकार की लापरवाही का खामियाजा हजारों जनता को भुगतना पड़ रहा है। रिक्त पदों के कारण ग्रामीणों के कार्य अटक गए हैं और उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। समय पर कार्य न होने के कारण ग्रामीणों में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। ननखड़ी पंचायत प्रधान राजेश कुमार, राजेश खूंद, राकेश कुमार, गगन ठाकुर, विजय कुमार, अंकुश कुमार, रोशन लाल, प्रदीप कुमार, राम लाल ठाकुर और हरबंस कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जलशक्ति विभाग में लंबे समय से पद रिक्त पड़े हैं। इससे पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जलशक्ति विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है, जिससे क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। जलशक्ति विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता आरएस नेगी ने कहा कि रामपुर से एसडीओ को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया है, जिससे जनता का कार्य समय पर किए जा सके। खाली पड़े पदों को लेकर सरकार और उच्च अधिकारियों से समय-समय पर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें